All the content of this blog is my own thoughts my own experience.I want to promote Bihar state as Brand Bihar. Bihar has a full of potential.I want your help to develop the BIHAR state.
Come & Support me!!!
पिपरिया (लखीसराय), संसू. : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा पंचायत
अंतर्गत मानो ग्रामवासी व पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह
उर्फ झूना दा (76) का निधन शुक्रवार की देर रात में हो गया। वे छह माह से
बीमारी से पीड़ित थे। इनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा व जदयू के नेताओं व
कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गयी। उनके पार्थिव शरीर को देखने
के लिए इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय विधायक प्रेम रंजन पटेल,
पार्टी के वरिष्ठ नेता व वयोवृद्ध प्रसिद्ध नारायण सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष
छेदी प्रसाद गुप्ता, जदयू जिलाध्यक्ष रासपति पांडेय, जिला परिषद सदस्य
कर्मी देवी, पूर्व मुखिया वीरेन्द्र सिंह, शशि भूषण प्रसाद सिंह, सीताराम
सिंह, मोहन सिंह, सूर्यगढ़ा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा के
सुधांशु प्रसाद सिंह, गणेश सिंह, कैलाशपति शर्मा, श्याम सुंदर प्रसाद
सिन्हा ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रकट
किया। उक्त लोगों ने कहा कि इनके निधन से पार्टी को भारी क्षति पहुंची है।
इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है। इनके पार्थिव शरीर को श्री गोविंद उच्च
विद्यालय परिसर में लाया गया। जहां प्रभारी गणेश प्रसाद सिंह सहित शिक्षकों
ने पुष्पांजलि अर्पित की। उनका दाह संस्कार शनिवार को मरांची गंगा घाट पर
किया गया। उनके एक मात्र पुत्र संजय कुमार ने मुखाग्नि दी।
फील्ड मार्शल के नाम से प्रसिद्ध थे झूना दा Jun 23, 06:35 pm
लखीसराय, जाप्र. : फील्ड मार्शल, मुखिया जी, जेपी आंदोलन का अप्रतिम
योद्धा, क्रांति का अग्रदूत आदि कई उपनामों से जिले में चर्चित पूर्व भाजपा
जिलाध्यक्ष सूर्यगढ़ा के मानो निवासी कृष्णदेव सिंह उर्फ झूना दा आजीवन दल
के प्रति समर्पित रहे। जुझारूपन प्रवृति एवं जमीनी तौर पर दल के लिए कार्य
करने के लिए प्रदेश स्तर स्तर पर उनकी एक अलग पहचान बनी। यही कारण है कि
15 जून को उनके निधन होने पर भाजपा सहित क्षेत्र के आम लोग काफी मर्माहत
हुए। 26 जून 12 को ब्रहमभोज सह प्रीतिभोज पर पार्टी के कई वरीय नेताओं सह
मंत्रीगण उनके श्राद्धकर्म में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने
उनके पैतृक गांव मानो आ रहे हैं। उनके पुत्र संजय सिंह सहित शोकाकुल
परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाते हुए शोक से उबरने की क्षेत्रीय लोग ईश्वर से
प्रार्थना कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment