Showing posts with label Suryagadha. Show all posts
Showing posts with label Suryagadha. Show all posts

Tuesday, November 6, 2012

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर प्रशासन हुआ सख्त

Nov 05, 05:09 pm
जाप्र., लखीसराय : राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले की मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की धीमी रफ्तार को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। भूमि सुधार उप समाहर्ता सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी 167 सूर्यगढ़ा रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह ने चानन एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड में जब विशेष पुनरीक्षण कार्यो की समीक्षा की तो पाया कि बीडीओ से लेकर बीएलओ तक उदासीन बने हैं। कार्यो के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में डीसीएलआर श्री सिंह ने चानन के बीडीओ सहित सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन बीएलओ पर कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। चानन प्रखंड की समीक्षा में पाया कि प्रखंड अंतर्गत 71 मतदान केंद्र हैं। प्रारूप प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 61,818 में 5,203 मतदाता का फोटो मतदाता सूची में नहीं है। फोटो आच्छादन के लिए प्रतिदिन 146 फोटो लिया जाना था लेकिन अबतक कुल मात्र 570 फोटो प्राप्त हुए। इस कारण बीडीओ से स्पष्टीकरण पृच्छा है। समीक्षा में डीसीएलआर श्री सिंह ने बूथ नंबर 217 के बीएलओ शिव ज्योति कुमार, बूथ नंबर 239 बीएलओ अविनाश कुमार, बूथ 269 बीएलओ कंचनवाला, बूथ नंबर 273 बीएलओ मुकेश कुमार के कार्यो की समीक्षा की तथा शत-प्रतिशत मतदाता का फोटो प्राप्त करने का निर्देश दिया। जांच क्रम में अभिलेखों का संधारण सही तरीके से नहीं रहने पर डीसीएलआर ने बीडीओ को प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्राप्त प्रपत्रों का अलग-अलग अभिलेख संधारित करने का निर्देश दिया। सूर्यगढ़ा प्रखंड की समीक्षा में पाया कि कुल 1,68,641 मतदाता में 8,560 मतदाता ऐसे हैं जिनका फोटो नहीं है। पूर्व आदेश के बावजूद बीएलओ की सुस्ती के कारण अबतक मात्र 1,012 फोटो प्राप्त हुआ जो काफी निराशाजनक है। डीसीएलआर ने बीडीओ को निर्देश दिया कि वैसे मतदान केंद्र जहां 100 से अधिक मतदाताओं का फोटो प्राप्त करना है वहां स्वयं कैमरा के साथ भ्रमण करें एवं फोटोग्राफी करें। डीसीएलआर ने कार्यो के प्रति लापरवाही बरतने वाले बूथ संख्या 33, 36, 40, 41, 42, 43, 44, 51, 61, 175 एवं 202 के बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें से कुछ बीएलओ द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को डीसीएलआर ने खारिज करते हुए बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट मांगा है।
Jagran

Tuesday, September 11, 2012

पहाड़ों व जंगलों में मिली बुद्ध की निशानी

लखीसराय : राज्य सरकार के शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित काशी प्रसाद जायसवाल शोध संस्थान बिहार पटना के सहायक निदेशक अनिल कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय शोध अन्वेषक की टीम ने शनिवार को जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों का जायजा लिया। जिला प्रशासन की ओर से वरीय उप समाहर्ता देवेन्द्र कुमार एवं डीपीआरओ प्रमोद कुमार की निगरानी में शोध संस्थान पटना से आए सहायक निदेशक अनिल कुमार के साथ सहायक निदेशक संजीव कुमार सिन्हा, अन्वेषक मानस रंजन मनवंश एवं कमलेश कुमार सबसे पहले सिंगारपुर गांव गए जहां खुदाई में मिले प्राचीन शिवलिंग व विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति की जांच की तथा उसकी फोटोग्राफी की। शोध अन्वेषक की टीम ग्रामीणों के साथ बिछवे पहाड़ी पर अंकित बौद्ध लिपि, प्रतिमा एवं सुरंग सहित खुदाई में मिले पत्थरों व ईट का अवलोकन किया तथा डिजीटल सेटेलाइट मशीन से पुरातात्विक महत्वों की जांच की। जांच टीम बिछवे पहाड़ी के उपर खुदाई में निकले कई पुराने ईट को अपने साथ लेते गई। इसके बाद शोध टीम लय, रामसीर एवं उरैन गांव जाकर बौद्ध काल के अवशेषों, शिलापट एवं अन्य कई महत्वपूर्ण स्थलों पर जाकर उसकी जांच कर कैमरे में तस्वीर कैद किया। सहायक निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि जिले के जगदंबा मंदिर बड़हिया, अशोकधाम मंदिर, बिछवे पहाड़, उरैन आदि स्थलों पर ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं ज्योग्राफीकल जांच की गई। इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार के कला संस्कृति, विरासत समिति पर्यटन विभाग को सौंपा जाएगा। शोध टीम के साथ स्थानीय शोधकर्ता अनिल सिंह, अमरपुर पंचायत के मुखिया गंगा प्रसाद, सरपंच रमाधार सिंह, पूर्व मुखिया विजय शंकर सिंह, लायंस क्लब के सचिव सीताराम सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक कृष्णनंदन सिंह, पूर्व प्रमुख सुजीत कुमार, मुखिया पंकज कुमार आदि कई प्रबुद्ध लोग शामिल थे।
Source:- Jagran

Tuesday, July 3, 2012

लखीसराय १8वा स्थापना दिवस -3 जुलाई २०१२

लखीसराय १8वा स्थापना दिवस -3 जुलाई २०१२

 
स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम

- प्रगति मार्च - सुबह 5:30 बजे - केआरके मैदान से समाहरणालय।

- वृक्षारोपण - सुबह 8:30 बजे - गांधी मैदान परिसर में।

- साइकिल रेस - सुबह 9:00 बजे - अधिकारियों का 100 मीटर।

- साइकिल रेस - 9:30 बजे - छात्र-छात्राओं का 100 मीटर।

- वाद-विवाद व पेंटिंग - सुबह 10 बजे - डीआरडीए सभागार।

- सेमिनार - सुबह 11 बजे - डीआरडीए सभागार।

- कबड्डी बालक/बालिका - 3 बजे - गांधी मैदान।

- वालीबाल (बालिका) - 4:30 बजे - गांधी मैदान।

- ताइक्वांडों - 4:00 बजे - गांधी मैदान।

- स्मारिका का विमोचन - 6:00 बजे - केआरके मैदान।

- पुरस्कार वितरण - 6:30 बजे - केआरके मैदान।

- सांस्कृतिक कार्यक्रम - 7:00 बजे - केआरके मैदान।