Showing posts with label BJP. Show all posts
Showing posts with label BJP. Show all posts

Tuesday, June 26, 2012

कृष्णदेव सिंह उर्फ झूना दा का निधन

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का निधन
Jun 16, 08:00 pm

पिपरिया (लखीसराय), संसू. : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा पंचायत अंतर्गत मानो ग्रामवासी व पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह उर्फ झूना दा (76) का निधन शुक्रवार की देर रात में हो गया। वे छह माह से बीमारी से पीड़ित थे। इनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा व जदयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गयी। उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय विधायक प्रेम रंजन पटेल, पार्टी के वरिष्ठ नेता व वयोवृद्ध प्रसिद्ध नारायण सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, जदयू जिलाध्यक्ष रासपति पांडेय, जिला परिषद सदस्य कर्मी देवी, पूर्व मुखिया वीरेन्द्र सिंह, शशि भूषण प्रसाद सिंह, सीताराम सिंह, मोहन सिंह, सूर्यगढ़ा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा के सुधांशु प्रसाद सिंह, गणेश सिंह, कैलाशपति शर्मा, श्याम सुंदर प्रसाद सिन्हा ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रकट किया। उक्त लोगों ने कहा कि इनके निधन से पार्टी को भारी क्षति पहुंची है। इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है। इनके पार्थिव शरीर को श्री गोविंद उच्च विद्यालय परिसर में लाया गया। जहां प्रभारी गणेश प्रसाद सिंह सहित शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उनका दाह संस्कार शनिवार को मरांची गंगा घाट पर किया गया। उनके एक मात्र पुत्र संजय कुमार ने मुखाग्नि दी।
फील्ड मार्शल के नाम से प्रसिद्ध थे झूना दा
Jun 23, 06:35 pm

लखीसराय, जाप्र. : फील्ड मार्शल, मुखिया जी, जेपी आंदोलन का अप्रतिम योद्धा, क्रांति का अग्रदूत आदि कई उपनामों से जिले में चर्चित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्यगढ़ा के मानो निवासी कृष्णदेव सिंह उर्फ झूना दा आजीवन दल के प्रति समर्पित रहे। जुझारूपन प्रवृति एवं जमीनी तौर पर दल के लिए कार्य करने के लिए प्रदेश स्तर स्तर पर उनकी एक अलग पहचान बनी। यही कारण है कि 15 जून को उनके निधन होने पर भाजपा सहित क्षेत्र के आम लोग काफी मर्माहत हुए। 26 जून 12 को ब्रहमभोज सह प्रीतिभोज पर पार्टी के कई वरीय नेताओं सह मंत्रीगण उनके श्राद्धकर्म में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने उनके पैतृक गांव मानो आ रहे हैं। उनके पुत्र संजय सिंह सहित शोकाकुल परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाते हुए शोक से उबरने की क्षेत्रीय लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

Friday, October 29, 2010

लखीसराय : नीतीश बनाम ललन में जंग

लखीसराय। 168 लखीसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पर सूबे की नजर है। मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का यह प्रिय क्षेत्र है। जबकि राज्य के सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह का गृह विधानसभा क्षेत्र। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों महारथी गठबंधन के तहत एकसाथ थे, इसके बावजूद राजग यह सीट हासिल नहीं कर सकी और प्रत्याशी लगभग 80 मतों से पराजित हो गए। इस बार का सीन ही कुछ अलग है। सांसद ललन विरोध में खड़े हैं और सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर ले रखे हैं। यह सीट गठबंधन के तहत भाजपा के खाते में है। प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा हैं जिन्हें लगातार तीसरी बार मैदान में हैं। अपने पहले मौके में वे वर्ष 2005 के चुनाव में राजद के फुलैना सिंह को पराजित कर दिए थे लेकिन बिहार विधानसभा का गठन नहीं होने के कारण छह माह के अंदर हुए चुनाव में वे पराजित हो गए। पूरे पांच साल की सुशासन सरकार में लखीसराय में भी विकास की किरण दिखाई दे रही है। इसका श्रेय जहां विधानसभा चुनाव के दौरान राजग प्रत्याशी लेने में लगे हैं वहीं सांसद ललन सिंह अपने अगुवाई में विकास होने का दावा कर रहे हैं। प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं सांसद ललन सिंह एवं मुख्यमंत्री दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा की बनी हुई है। चूंकि सांसद और मुख्यमंत्री दोनों के बीच आर-पार की लड़ाई चल रही है और दोनों के लिए यह सीट जितने की चुनौती है। कांग्रेस प्रत्याशी रामशंकर शर्मा बागी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह से जूझ रहे हैं वहीं राजग के दो दलों भाजपा एवं जद यू के बीच तालमेल का अभाव दिख रहा है। दोनों दलों में पैठ का अभाव का असर यह देखा जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी के साथ एक भी जद यू कार्यकर्ता साथ नहीं चल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम इस क्षेत्र में नहीं होने से राजग प्रत्याशी की जीत के साथ-साथ गठबंधन पर भी सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि इसी विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया निवासी और राज्य के सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह जी तोड़ मेहनत अपने प्रत्याशी की जीत के लिए कर रहे हैं। कल तक साथ-साथ चलने वाले ललन सिंह एवं गिरिराज सिंह आज अलग-अलग हैं। उधर राजद के फुलैना सिंह दुबारा बाजी मारने को लेकर स्वजातीय सवर्ण के साथ-साथ एमवाई समीकरण एवं पिछड़ी जाति के वोटों को आधार मान रहे हैं। कुल 15 प्रत्याशियों के बीच राजद, राजग और कांग्रेस के अलावा कांग्रेस के बागी निर्दलीय अजय कुमार सिंह के बीच वोटों की संधमारी चल रही है, बाजी कौन मार लेंगे इसका इंतजार है। 
सूत्र :- जागरण